राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 2026 का किया उद्घाटन

0
87
राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 2026 का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान के ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। अमृत उद्यान का ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव 16 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक, सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच आम जनता के लिए खुला रहेगा। उद्यान रखरखाव के लिए प्रत्येक सोमवार को बंद रहेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृत उद्यान में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क होगा। आगंतुक visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। किसी विशेष दिन के लिए बुकिंग पिछले दिन सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी। मौके पर बुकिंग की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए उद्यान भ्रमण पथ पर पीने के पानी के स्टॉल, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, रेन शेल्टर और रेस्ट रूम स्थापित किए जाएंगे। आगंतुकों के लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच हर 30 मिनट के अंतराल पर केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के प्रवेश द्वार तक के लिए शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here