मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की का दौरा करेंगी। एक प्रेस विज्ञप्ति में विदेश मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू, मोल्दोवा की राष्ट्रपति माइआ सैंडु के निमंत्रण पर 20 जुलाई 2026 को मोल्दोवा का दौरा करेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा की पहली यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया कि अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू अपनी समकक्ष, राष्ट्रपति माइआ सैंडु से मिलेंगी और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगी। वह मोल्दोवा की संसद के अध्यक्ष इगोर ग्रोसु से भी मुलाकात करेंगी। इसके अलावा, वह मोल्दोवा-भारत संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी, एक बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और मोल्दोवा के बीच अच्छे और दोस्ताना संबंध हैं। यह दौरा एक अहम और ऐतिहासिक पड़ाव होगा और दोनों देशों के रिश्तों को एक व्यापक साझेदारी के स्तर पर ले जाएगा। कृषि, स्वास्थ्य सेवा और फार्मास्यूटिकल्स, आईटी और शिक्षा के क्षेत्रों में आपसी फायदे वाले सहयोग की अच्छी गुंजाइश है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया कि नॉर्थ मैसेडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जुलाई और 22 जुलाई 2026 को नॉर्थ मैसेडोनिया का दौरा करेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति का नॉर्थ मैसेडोनिया का पहला दौरा होगा। प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया गया कि राष्ट्रपति मुर्मू, राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगी, प्रधानमंत्री क्रिस्टियन मिकोस्की और असेंबली के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगी, और नॉर्थ मैसेडोनिया की असेंबली को संबोधित भी करेंगी। वह भारत-नॉर्थ मैसेडोनिया बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगी। दोनों पक्षों की कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आईटी और आईटीईएस जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आर्थिक संबंध मजबूत करने में गहरी रुचि है। विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन के निमंत्रण पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक रोमानिया का दौरा करेंगी। तीन दशकों से भी अधिक समय के बाद भारत के किसी राष्ट्रपति का यह पहला दौरा होगा। प्रेस विज्ञप्ति में विदेश मंत्रालय द्वारा आगे बताया कि अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू रोमानिया के राष्ट्रपति निकुसोर डैन, रोमानिया के अंतरिम प्रधानमंत्री इली बोलोजान, सीनेट के अध्यक्ष मिर्सिया अब्रुडियन और चैंबर ऑफ डेप्युटीज के अध्यक्ष सोरिन ग्रिंडियानु के साथ-साथ रोमानिया-भारत संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू भारत-रोमानिया बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगी और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत भी करेंगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @rashtrapatibhvn
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



