मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 जून को दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में इस वर्ष के 65 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इससे पहले पिछले महीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 66 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे। इस वर्ष राष्ट्रपति ने पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों सहित कुल 131 पद्म पुरस्कारों को स्वीकृति दी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये पुरस्कार प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। ये प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



