मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चीन की दो दिन की यात्रा पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार रात बीजिंग पहुंचे। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यह यात्रा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा सम्पन्न होने के एक सप्ताह से भी कम समय में हो रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यह यात्रा वर्ष 2001 में हस्ताक्षरित चीन-रूस मैत्री संधि की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



