मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे ने जम्मू-श्री माता वैष्णो देवी कटरा खंड पर 238 करोड़ रुपये की लागत से महत्वपूर्ण ढलान स्थिरीकरण, सुरंग पुनर्निर्माण और पुल संरक्षण कार्यों को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह कार्य देश के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण भूभागों में सुरक्षित और विश्वसनीय संपर्क सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा है कि इन कार्यों से इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खंड की दीर्घकालिक सुरक्षा और विश्वसनीयता मजबूत होगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे ने अरक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना के लिए 993 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। चेन्नई उपनगरीय रेल नेटवर्क को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि 68 किलोमीटर लंबी यह परियोजना चेन्नई बीच, तांबरम, चेंगलपट्टू और अरक्कोनम को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण चेन्नई उपनगरीय सर्कुलर रेल नेटवर्क का हिस्सा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह परियोजना इस मार्ग पर लोगों की भीड़भाड़ कम करने और समय की पाबंदी और परिचालन दक्षता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस परियोजना से कॉरिडोर पर यात्री और माल ढुलाई मजबूत होगी, जिससे सीमेंट, ऑटोमोबाइल, अनाज, लोहा और इस्पात सहित प्रमुख वस्तुओं के परिवहन को लाभ मिलेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



