मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर जापान के यामानाशी प्रान्त के गवर्नर कोटारो नागासाकी मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत-जापान संबंध लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, जिससे राज्य और प्रान्त स्तर पर सहयोग के नए और बेहतरीन अवसर खुल रहे हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमने उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच संबंधों को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की, खासकर निवेश, उद्योग, तकनीक, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में। मुझे विश्वास है कि ये बढ़ती साझेदारियां आपसी विकास और साझा समृद्धि के लिए नए अवसर पैदा करेंगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



