लखनऊ : सीएम योगी 28 जनपदों में कृषि उत्पादकता एवं अन्नदाताओं की आय बढ़ाने हेतु आयोजित एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में हुए शामिल

0
91
लखनऊ : सीएम योगी 28 जनपदों में कृषि उत्पादकता एवं अन्नदाताओं की आय बढ़ाने हेतु आयोजित एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 और बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता एवं अन्नदाताओं की आय बढ़ाने हेतु आयोजित समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर विश्व बैंक वित्तपोषित उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड रूरल एंटरप्राइज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (UP-AGREES) परियोजना के अंतर्गत यूपीडीएएसपी के साथ गूगल, नेटवर्क्स फॉर ह्यूमैनिटी, आईटीसी और एक्वा ब्रिज के महत्वपूर्ण MoUs पर हस्ताक्षर किए गए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम योगी ने कहा कि ये MoUs हमारे अन्नदाता किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादकता को सुदृढ़ करने और प्रदेश के कृषि भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here