मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को राजस्थान के कोटा में निकली तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संसदीय क्षेत्र कोटा में निकली तिरंगा यात्रा में शहरवासियों के साथ शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ। यह तिरंगा हमारे लिए केवल राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की पहचान है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विभाजन की पीड़ा और उस दौर की त्रासदी को हम कभी नहीं भूल सकते। तिरंगा यात्रा हमें उन बलिदानों को याद करने और भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देती है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आइए, तिरंगे को सदैव ऊंचा रखने और देश की एकता-अखंडता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लें। देश की प्रगति में योगदान देना आज हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अपने शहर और गांवों को स्वच्छ एवं हराभरा रखना भी इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और बेहतर भविष्य दे सकें। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प लें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



