वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सौरभ विजय ने यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभाला

0
83
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सौरभ विजय ने यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभाला

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सौरभ विजय ने आज भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण- यू.आई.डी.ए.आई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। सौरभ विजय महाराष्ट्र कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि सौरभ विजय महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार में कई पदों पर रह चुके हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में निदेशक और अमेरिका में विश्व बैंक में बांग्लादेश, भूटान, भारत और श्रीलंका के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के पद शामिल हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here