मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल क्षेत्रीय तनाव के बीच, खाड़ी देशों के कई विदेश मंत्रियों से बातचीत की और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल-नाहयान के साथ खाड़ी क्षेत्र की बदलती स्थिति पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत इस बिगड़ती स्थिति से चिंतित है। उन्होंने भारतीय समुदाय के कल्याण के प्रति संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना की। डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने सऊदी अरब के विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से भी खाड़ी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय शांति और भारतीय समुदाय की सुरक्षा में भारत की रुचि पर बल दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री ने कल शाम कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी से भी बात की। उन्हें कतर की स्थिति से अवगत कराया गया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर दिए गए उनके आश्वासन का वे सम्मान करते हैं। डॉ. जयशंकर ने बहरीन के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुललतीफ बिन राशिद अल ज़ायनी से क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात चिंता का विषय हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बहरीन सरकार ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।विदेश मंत्री ने कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह से भी बात की। डॉ. जयशंकर ने तनाव बढ़ने पर भारत की चिंता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए कुवैत के विदेश मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन की वे सराहना करते हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



