मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मनीला में 59वीं आसियान विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर ब्रूनेई के प्रिंस अब्दुल मतीन से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में आज विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लिखा, “ब्रूनेई के प्रिंस अब्दुल मतीन के साथ एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। उन्हें उनकी मौजूदा जिम्मेदारियां संभालने पर बधाई दी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रूनेई के प्रिंस अब्दुल मतीन को बताया कि एआई, ड्रोन और डिजिटल जैसी तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी ने सहयोग के नए रास्ते खोले हैं। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लिखा, “साथ ही, भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के अनुरूप द्विपक्षीय एजेंडे को आगे बढ़ाने और आसियान (ASEAN) के तहत हमारे बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमति बनी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



