मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। जानकारी के लिए बता दे कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भारत-सिंगापुर चौथी मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक में हिस्सा लेने के लिए सिंगापुर के दौरे पर हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मिलकर खुशी हुई। हमारी ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और मजबूत करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। मौजूदा भू-राजनीतिक हालात पर उनकी राय भी मेरे लिए बहुत अहम है। कल होने वाली चौथी भारत-सिंगापुर मंत्री-स्तरीय गोलमेज बैठक में उनसे और बातचीत करने का इंतजार रहेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



