विश्‍व की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता फीफा विश्व कप 2026 आज से होगी शुरू

0
90
विश्‍व की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता फीफा विश्व कप 2026 आज से होगी शुरू

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विश्‍व की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता फीफा विश्व कप 2026 का आज से आगाज हो रहा है। यह टूर्नामेंट 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा। फीफा विश्व कप का यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है। इसमें पहली बार 48 टीमें भाग ले रही हैं। इससे पहले के संस्करणों में 32 टीमें शामिल होती थीं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेजबान देश अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको को विश्‍व कप में सीधे प्रवेश मिला है। अन्‍य 45 टीमों ने दो वर्ष लंबे क्वालीफाइंग अभियान के जरिए जगह बनाई है। टूर्नामेंट में 12 ग्रुप हैं, प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सीधे नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें भी नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिससे अंतिम 32 टीमों का चरण बनेगा। प्रतियोगिता में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 72 ग्रुप स्टेज और 32 नॉकआउट मुकाबले होंगे। फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here