मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, चमियाणा में अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ. गोपाल बेरी, प्राचार्य डॉ. बृज शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होने बताया कि आईजीएमसी, शिमला के बाद एम्स प्रदेश का दूसरा सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है, जहाँ यह उन्नत इमेजिंग तकनीक उपलब्ध हुई है। लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह अत्याधुनिक मशीन मरीजों को बेहतर गुणवत्ता वाली इमेजिंग, कम समय में जाँच और अधिक सटीक निदान की सुविधा प्रदान करेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि एम्स, चमियाणा में चिकित्सकों के साथ संस्थान की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जैसे कि चमियाणा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिसके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवा दी गई है। संस्थान तक बेहतर आवागमन के लिए ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। सीनियर रेजिडेंट के पदों की संख्या बढ़ाएंगे। 800 नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है तथा दिसंबर तक 200 एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी। सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि एम्स मोबाइल एप्लिकेशन का भी शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से मरीज संस्थान तथा उसकी विभिन्न सेवाओं से संबंधित समस्त जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



