श्रमिकों को दोपहर 1 से 4 बजे तक विश्राम सुनिश्चित करने के निर्देश : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

0
114
श्रमिकों को दोपहर 1 से 4 बजे तक विश्राम सुनिश्चित करने के निर्देश : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि दिल्ली में जारी भीषण गर्मी की स्थिति से निपटने के लिए सभी मंत्रालयों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि श्रम मंत्रालय के अंतर्गत नियोक्ताओं को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि श्रमिकों को दोपहर एक बजे से चार बजे के बीच पर्याप्त विश्राम मिले। साथ ही, उनके लिए पीने के पानी,  छाया और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था भी की जाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग को राजधानी के सभी बस स्टॉप के पास जल काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां ठंडा पेयजल और ओआरएस घोल उपलब्ध रहेगा। मुख्यमंत्री गुप्ता ने बताया कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पानी, पंखे, कपड़े और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here