मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज गुजरात के जूनागढ़ जिले के बंटवा में नवनिर्मित नगर निगम भवन, उद्यान और एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से मनवादार और केशोड विधानसभा क्षेत्रों में 8 करोड़ 43 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सांसदों और विधायकों के क्षेत्रों को दिए गए अनुदानों का उचित उपयोग किया जाना चाहिए। इसके बाद श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने घेड़ क्षेत्र के फूलराम-घेड़ और मेखड़ी गांवों का दौरा किया। श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया एक दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



