मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करने के लिए कर्मचारी नामांकन अभियान 2025 शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य नियोक्ताओं को स्वेच्छा से पात्र कर्मचारियों की घोषणा और नामांकन के लिए प्रोत्साहित करना है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि यह योजना इस वर्ष पहली नवंबर से अगले वर्ष 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। मंत्रालय ने कहा है कि नियोक्ता उन सभी मौजूदा कर्मचारियों का नामांकन कर सकते हैं, जो पहली जुलाई 2017 और 31 अक्टूबर, 2025 के बीच प्रतिष्ठान में शामिल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा है कि यह अभियान कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवर के तहत नामांकन को बढ़ावा देगा और नियोक्ताओं के लिए न्यूनतम वित्तीय बोझ के साथ उनके पिछले रिकॉर्ड को नियमित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



