साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का किया दौरा

0
101
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का किया दौरा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने गुरुवार को मुंबई में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का दौरा किया और पारंपरिक घंटी बजाने की रस्म में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साइप्रस भारत, यूरोप और पूर्वी भूमध्य सागर के बड़े हिस्‍से तथा मध्य पूर्व के बीच एक स्वाभाविक प्रवेश द्वार है। यह राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ महत्वाकांक्षा, नवाचार और भविष्योन्‍मुखी दृष्टिकोण का भी संगम है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि साइप्रस भारत के साथ आपसी निवेश को बढ़ावा देने और व्यापार, निवेश तथा वित्तीय संबंधों को और गहरा करने के लिए उत्सुक है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह दौर निवेश, पूंजी बाज़ारों, सहयोग और वित्तीय कनेक्टिविटी के लिए नए रास्ते खोल रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज जैसे संस्थान इस कनेक्टिविटी के पुल को आकार देने और भारत तथा यूरोपीय संघ के बीच बढ़ती साझेदारी को सुगम बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के अध्यक्ष श्रीनिवास इंजेती, प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी आशीषकुमार चौहान तथा अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल और अन्य लोगों ने उन्हें विदाई दी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here