सीएम धामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य-देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया

0
93
सीएम धामी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य-देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शासकीय आवास पर ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, पदक विजेता पैरा एथलीट शुभम जुयाल, जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा तथा प्रशिक्षक राकेश सिंह रावत, सतीश चन्द्र शर्मा, पुनेश कुमार सिंह एवं खीमानन्द बेलवाल उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उत्तराखंड के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और समर्पण के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की प्रतिभा का परचम लहराया है। उनकी यह उपलब्धि केवल पदकों तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा, आत्मविश्वास और उत्कृष्टता का सशक्त संदेश भी है।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here