मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इस मामले में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नीट प्रश्न लीक मामले में लातूर के रहने वाले डॉ. मनोज शिरुरे को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई के अनुसार, उन्होंने एक कोचिंग केन्द्र के मालिक के बेटे सहित तीन छात्रों को आरोपी पी.वी. कुलकर्णी से रसायन विज्ञान के प्रश्न दिलाने में अहम मुख्य निभाई थी। गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह है, जो पुणे स्थित एक कोचिंग सेंटर, डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल एकेडमी में फिजिक्स का फैकल्टी है। उसे नीट परीक्षा के लीक हुए भौतिक विज्ञान के प्रश्न गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवलदार से मिले थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने अब तक 49 जगहों पर तलाशी ली है और कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मेडिकल कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस महीने की 3 तारीख को आयोजित नीट परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



