सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे हैं। वहां पहुंचकर बिग बी ने रामलला के मंदिर में दर्शन किए। भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। बता दें कि, अमिताभ बच्चन 22 जनवरी को हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम में भी अयोध्या पहुंचे थे। 19 दिनों के भीतर ये अयोध्या का उनका दूसरा दौरा है।
मीडिया की माने तो, मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे हैं। वे सिविल लाइन स्थित एक ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन भी करेंगे। अमिताभ के अयोध्या दौरे की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। मौनी अमावस्या होने के अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



