मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर रात एचपीएम इनोटेक प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी जिससे अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास की फैक्ट्रियों को खतरा हो गया। मायापुर फायर स्टेशन की यूनिट तत्काल पहुंची तथा विकरालता देख सिडकुल व बहादराबाद से दो अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए।
आप को बता दे, दमकलकर्मियों ने मोटर फायर इंजन से पानी की बौछारें चलाईं तथा जेसीबी से जलते स्क्रैप को बाहर निकाल आग पर काबू पा लिया। आसपास की फैक्ट्रियों तक आग फैलने से रोका गया तथा कोई जनहानि नहीं हुई। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने आग बुझाने की पुष्टि की तथा कारण स्पष्ट न होने पर जांच शुरू की घोषणा की।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



