मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के सनौर स्थित ‘शहीद ऊधम सिंह पार्क’ में अमर शहीद सरदार ऊधम सिंह की प्रतिमा के चरणों में पुष्प अर्पित किए और उनके महान बलिदान को नमन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही सीएम नायब सिंह सैनी ने श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर देश, प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि की अरदास की। सीएम सैनी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरदार ऊधम सिंह का अदम्य साहस, निडरता और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण सदैव हमें राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



