मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में ‘हरियाणा विजन-2047’ के तहत आयुष विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुष सेवाओं के विस्तार, विभाग की विभिन्न योजनाओं, स्वास्थ्य संबंधी अधोसंरचना के विकास और भावी कार्ययोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2047 तक हरियाणा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लक्ष्य के अनुरूप आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने, सभी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा प्रदेशवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



