हरियाणा : सीएम सैनी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया

0
74
हरियाणा : सीएम सैनी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के बीच आकर एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “देशभर में आज से ‘इंटेंसिफाइड इंफॉर्मेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन कैंपेन 3.0’ की शुरुआत हो रही है। यह अभियान युवाओं तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाने को लेकर जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन के लिए उन्हें सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “युवा सिर्फ देश का भविष्य नहीं, आज के भारत की ताकत हैं। आइए, सही जानकारी का ज्यादा से ज्यादा प्रसार करते हुए मिलकर स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here