हरियाणा : सीएम सैनी ने विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डेवलपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की

0
77
हरियाणा : सीएम सैनी ने विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डेवलपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डेवलपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की और युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास की प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए। सीएमओ हरियाणा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के अंतर्गत हरियाणा ने देश के टॉप-10 राज्यों में स्थान प्राप्त किया है। बैठक में फतेहाबाद में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर की स्थापना, एआई आधारित स्किल ट्रेनिंग तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम सैनी ने निर्देश दिए कि सीईटी पास युवाओं को 100 घंटे का कार्य उपलब्ध कराया जाए तथा दो वर्ष तक रोजगार न मिलने की स्थिति में सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय प्रदान किया जाए। सर्वेक्षण में 5,40,428 सीईटी पास युवा चिन्हित हुए हैं और उन्हें 1 नवंबर से योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @cmohry

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here