हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने शिमला के मॉल रोड स्थित ‘सहकार सदन’ के नवीनीकरण कार्य का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया

0
78
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने शिमला के मॉल रोड स्थित ‘सहकार सदन’ के नवीनीकरण कार्य का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के मॉल रोड स्थित ‘सहकार सदन’ के नवीनीकरण कार्य का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि 2.85 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को 15 जून, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। भवन में आधुनिक वर्कस्टेशन, केबिन, रिसेप्शन, स्क्रीनिंग एरिया, कॉन्फ्रेंस हॉल, क्रैच तथा आवश्यक आधारभूत एवं स्टोरेज सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे ‘सहकार सदन’ को आधुनिक एवं सुविधायुक्त स्वरूप मिलेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक प्रदेशभर में बेहतर बैंकिंग सेवाओं के साथ अपनी शाखाओं एवं भवनों के आधुनिकीकरण की दिशा में भी कार्य कर रहा है। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक संजय अवस्थी, राम कुमार, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देविन्द्र श्याम, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, बैंक के निदेशक संजय शर्मा, हरि कृष्ण हिमराल, प्रबंध निदेशक विनय सिंह एवं महाप्रबंधक जीत राम भारद्वाज भी मौजूद रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here