हैदराबाद में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद

0
165

देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर थमा नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 सेमी बारिश हुई है। वहीं, कोनी (केरल) और डिच पाले (तेलंगाना) में 15 सेमी बारिश दर्ज की गई है। IMD ने लोगों को सुरक्षित रहने और समुद्र किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी है। मीडिया की माने तो, प्रशासन ने शहर में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को आज बंद करने का आदेश दिया है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना में आज भारी बारिश हो रही है। प्रशासन ने शहर में भारी बारिश के चलते स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को आज बंद करने का आदेश दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों यानी 4 से 8 सितबंर के दौरान प्रायद्वीपीय भारत, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है। ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में 5 सितंबर को बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। IMD ने लोगों से कच्चे और भारी जल भराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने का आग्रह किया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here