हॉलीवुड अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का 65 साल की उम्र में हुआ निधन

0
153

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स मैककैफ्री का निधन हो गया है। उन्होंने 65 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उन्होंने लोकप्रिय वीडियो गेम फ्रेंचाइजी में ‘मैक्स पायने’ को अपनी आवाज दी थी और ‘रेस्क्यू मी’ सहित टेलीविजन शो में भी अभिनय किया था। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, एक्टर जेम्स मैककैफ्री को कैंसर था और वो बीते काफी समय से इस बीमारी से जंग लड़ रहे थे। लेकिन अब ब्लड कैंसर के आगे उन्होंने अपने घुटने टेक दिए और रविवार को उनका न्यूयोर्क में अपने घर पर परिवार के सामने निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, इस खबर को कंफर्म करते हुए एक्टर केविन डिलन (Kevin Dillon) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और दोस्त को याद कर एक इमोशनल नोट लिखा। केविन ने जेम्स मैककैफ्री के साथ मुस्कुराती हुई अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘#RIP जेम्स मैककैफ्री हम लकी हैं कि हम आपको जानते हैं। मेरे बेस्ट फ्रेंड तुम बहुत याद आओगे।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सभी फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, जेम्स मैककैफ्री ने एक पॉपुलर वीडियो गेम ‘मैक्स पायने’ के लीड करैक्टर को अपनी आवाज दी थी। इसके लिए उन्हें काफी पसंद किया जाता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here