Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा का सत्र कल से होगा शुरू

0
219

राजस्थान की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत 20 दिसंबर को होगी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिनों तक चलने वाले सत्र का आखिरी दिन 21 दिसंबर को होगा। इस दौरान राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचने वाले विधायकों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16वीं विधानसभा के पहले सत्र को आहूत करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। 16वीं विधानसभा का पहला सत्र 20 दिसंबर 2023 से शुरू होगा। इस सत्र में प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ द्वारा 20 दिसंबर को नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी । दूसरे दिन 21 दिसंबर को शेष रहे विधायकों की शपथ और राजस्थान विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here