अभिनेता रवि किशन की वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ के दूसरे सीजन का ऐलान

0
188

अभिनेता रवि किशन को आखिरी बार आमिर खान और किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ में देखा गया था और अब वह फिल्म ‘JNU: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ में नजर आएंगे। ‘लापता लेडीज’ से पहले रवि को वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ में देखा गया था। इस कोर्ट रूम ड्रामा को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। जानकारी के अनुसार, ‘मामला लीगल है’ की सफलता को देखते हुए अब निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि, ‘मामला लीगल है 2’ भी पहले भाग की तरह नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। OTT प्लेटफॉर्म ने घोषणा वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘हंसता हुआ वकील सबसे अच्छा दिखता है। इसलिए पटपड़गंज के प्यारे लौट रहे हैं। ‘मामला लीगल है’ दूसरे सीजन के लिए लौट रहा है। जल्द आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर।’ इस सीरीज का निर्देशन राहुल पांडे कर रहे हैं। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here