अभिनेत्री यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

0
307

अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों चर्चा में हैं, उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब इससे पहले ‘आर्टिकल 370’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस खबर की जानकारी खुद निर्माताओं ने दर्शकों को दी है।

मीडिया की माने तो, जियो स्टूडियो ने अपने एक्स हैंडल पर एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘इतिहास बनने का गवाह बनें। अपना टिकट पहले से बुक करें। ‘आर्टिकल 370′ 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’ फिल्म में अरुण गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखाई देंगे। प्रियामणि भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान आदित्य सुहास जंभाले ने संभाली है। इसकी कहानी यामी के पति-निर्देशक आदित्य धर ने लिखी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here