हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस में से एक यामी गौतम फिल्मों में अपनी कमाल की अदाकारी के लिए काफी जानी जाती हैं। लंबे वक्त से ‘आर्टिकल 370’ को लेकर यामी गौतम का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। मीडिया की माने तो, यह फिल्म आज यानि 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पॉलिटिकल ड्रामा ‘आर्टिकल 370’ के निर्देशन की बागोडर डायरेक्टर आदित्य सुहास जांभले ने संभाली है, जबकि यामी के हसबैंड और निर्देशक आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने फिल्म का निर्माण किया है।
जानकारी के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर और दो गाने भी रिलीज हो चुके है, जो खुब प्यार बटौर रहे है। आर्टिकल 370 फिल्म की कहानी जम्मू एंड कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से संबंधित होने की संभवाना है, जो पहले कभी नहीं देखे गए तरीके से एक्शन और राजनीति का मेल कराती है। ‘आर्टिकल 370’ एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है, जो आर्टिकल 370 को अप्रभावी बनाकर कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के इर्द-गिर्द घूमता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



