मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका की श्रम मंत्री लोरी शावेज़-डेरेमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के विवादों के बीच दो महीने के भीतर मंत्रिमंडल छोड़ने वाली तीसरी सदस्य बन गई हैं। व्हाइट हाउस के संचार प्रमुख स्टीवेन चियोंग ने कहा कि उप श्रम मंत्री कीथ सोंडरलिंग कार्यवाहक श्रम मंत्री होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संचार प्रमुख स्टीवेन चियोंग ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिका की श्रम मंत्री के इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे निजी क्षेत्र में जा रही है। शावेज़-डेरेमर ने विदेश की कई व्यक्तिगत यात्राओं को आधिकारिक यात्रा बताने सहित कई आरोपों का सामना किया। मंत्रिमंडल छोड़ने वाली सभी तीन अधिकारी महिलाएं हैं। अन्य दो महिला अधिकारियों में अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी और गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम शामिल हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन संचार प्रमुख स्टीवेन चियोंग ने कहा कि अमेरिका के श्रमिकों की रक्षा करके, निष्पक्ष श्रम प्रथाओं को प्रभावी बनाकर तथा अतिरिक्त कौशल हासिल करने में अमेरिकी श्रमिकों की मदद करके श्रम मंत्री लोरी शावेज़-डेरेमर ने आसाधारण किया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



