अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांति बोर्ड की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

0
76
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांति बोर्ड की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज शांति बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप बैठक में शामिल 20 सदस्य देशों द्वारा गाजा के लिए दिए गए 5 अरब डॉलर के वित्तीय सहायता की घोषणा भी करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शांति बोर्ड की बैठक में इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान गाजा में शांति बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ट्रंप की घोषणाओं में गाजा में पुनर्निर्माण के प्रयास और गाजावासियों की सुरक्षा के लिए वहां इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स तथा स्थानीय पुलिस के हजारों कर्मियों की तैनाती शामिल हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईरान के साथ परमाणु समझौते पर कैरोलिन लीविट ने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से पहले राष्ट्रपति ट्रंप इस मुद्दे को बातचीत के माध्यम से सुलझाना चाहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के लिए अमेरिका के साथ समझौता करना उसके लिए लाभदायक होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here