मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और हॉर्मुज जल-डमरू-मध्य को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर बल दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान दोनों देशों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने सभी क्षेत्रों में व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



