मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की और रूस-यूक्रेन युद्ध तथा ईरान की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। अमेरिका में विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने इस संबंध में जानकारी दी है। रूस के विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया है कि यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर हालिया रूसी हमले, यूक्रेन सरकार द्वारा रूसी क्षेत्र में शांतिपूर्ण आबादी और नागरिक स्थलों पर लगातार हमलों का सीधा जवाब है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्री के साथ बातचीत में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी विदेश मंत्रालय की उस सिफारिश को भी दोहराया, जिसमें अमेरिका सहित सभी देशों को, यूक्रेन की राजधानी कीव से अपने राजनयिकों को तुरंत निकालने को कहा गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



