मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को बेसबॉल बैट से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था। इस घटना के बाद अमेरिकी प्रशासन ने एक बार फिर सैंक्चुअरी पॉलिटिक्स पर सवाल उठाए हैं और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर नाराजगी जताई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान धवल अमृतभाई पटेल के रूप में हुई है। उसे सबसे पहले 16 मई को मैसाचुसेट्स के वॉर्सेस्टर पुलिस विभाग ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस पर खतरनाक हथियार से हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, धवल पटेल जिस शराब की दुकान पर काम करता था। वहां उसका एक ग्राहक के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने बेसबॉल बैट उठा लिया और ग्राहक पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि, यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) ने बुधवार को जारी बयान में दावा किया कि मैसाचुसेट्स के सैंक्चुअरी राजनेताओं ने अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं किया। डीएचएस के मुताबिक स्थानीय प्रशासन ने आरोपी को आईसीई को बिना कोई सूचना दिए जेल से रिहा कर दिया। वहीं, बाद में आईसीई अधिकारियों ने 18 मई को धवल पटेल को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। डीएचएस के बयान में कहा गया कि पटेल किसी अज्ञात तारीख और समय पर अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल हुआ था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



