मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने शिकागो स्थित भारतीय दूतावास में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करके गर्व का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हम सभी के लिए सेवा और समरसता के जीवन का कालजयी संदेश दिया।
ज्ञात हो कि स्वामी विवेकानंद एक प्रख्यात दार्शनिक और विचारक थे। उन्होंने विश्व में वेदांत और योग की शिक्षाओं का प्रसार किया। स्वामी विवेकानंद को 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सभा में उनके ऐतिहासिक संबोधन के लिए जाना जाता है। इस वर्ष अप्रैल में वॉशिंगटन प्रांत के सिएटल में स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



