अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुख्य दवा कंपनियों के साथ व्यापक समझौतों की घोषणा की

0
90
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुख्य दवा कंपनियों के साथ व्यापक समझौतों की घोषणा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पर्ची में लिखी गई दवाओं की कीमत को कम करने के लिए मुख्य दवा कंपनियों के साथ व्यापक समझौतों की घोषणा की है। उन्होंने इसे अमेरिका के इतिहास में दवा की कीमतों में सबसे बड़ी कटौती बताया है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि अग्रणी दवा कंपनियों में से एक रीजेनरॉन ने दवाओं को सबसे अनुकूल राष्ट्रीय कीमतों पर उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्व की सबसे बड़ी 17 दवा कंपनियां ब्रांडेड दवा बाज़ार के 80 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं। ये कंपनियां अब विश्व में कहीं भी अमेरिका के रोगियों को कम कीमतों पर अपनी दवाओं को बेचने पर सहमत हुई हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नागरिक दवाईयों के अत्यधिक कीमतें चुकाते रहे हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह समझौता अब लगभग 86 प्रतिशत दवा बाज़ार को सम्मलित करता है। आगे की चर्चा जारी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here