मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान के नवीनतम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान ने मध्यस्थों के माध्यम से अपना संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसकी पुष्टि सरकारी मीडिया ने की है। ट्रम्प ने स्वीकार किया कि ईरान ने वार्ता में प्रगति की है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे प्रस्तावित शर्तों से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने ईरान के नेतृत्व को बिखरा हुआ बताया है। फ़ार्स समाचार एजेंसी सहित ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि देश का नेतृत्व आंतरिक अस्थिरता की अटकलों को निराधार सिद्ध करने के लिए कार्य कर रहा है। यह राजनयिक गतिरोध पश्चिम एशिया के अन्य हिस्सों में बढ़ती हिंसा के बीच आया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उधर, लेबनान में इजरायली हमलों में एक ही दिन में 30 से अधिक लोग मारे गए हैं। पिछले महीने अमेरिका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते के उल्लंघन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हमलों में दक्षिणी शहर टायर में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। जवाब में हिज़्बुल्लाह ने इजरायल के उत्तरी हिस्सों में ड्रोन हमले किए, जिसमें कई इजरायली सैनिक घायल हो गए। लेबनान में चल रहे इस संघर्ष में अब तक दो हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



