मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना गहरा मित्र बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री मोदी का ‘बहुत बड़ा प्रशंसक’ बताया और कहा कि वे भारत से प्रेम करते हैं और भारत उन पर शत प्रतिशत भरोसा कर सकता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत उपस्थित लोगों को सुनाने के लिए अपना फोन, माइक्रोफोन के पास रख दिया। कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रोबियो भी मौजूद थे। चार दिन की भारत यात्रा पर आये अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की थी। कल उन्होंने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



