अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल से आग्रह, ईरान पर ना करें जवाबी कार्रवाई

0
82
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर अगली कार्रवाई की समीक्षा के लिए व्हाइट हाउस में एक उच्च-स्तरीय बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्‍जामिन नेतन्‍याहू से ईरान के मिसाइल हमले पर जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह किया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इससे शांति समझौते तक पहुंचने के प्रयासों में बाधा आ सकती है। उन्‍होंने ईरान से फिर से वार्ता शुरू करने का आग्रह किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईरान ने शनिवार को इज़रायल पर बैलेस्टिक मिसाइल हमला किया था। अप्रैल में संघर्ष विराम लागू होने के बाद यह ईरान की ओर से पहला हमला था। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्‍हें जल्‍दी ही शांति समझौते पर हस्‍ताक्षर होने की उम्‍मीद है। उन्‍होंने चेतावनी दी कि तनाव बढ़ने से इन प्रयासों में बाधा आएगी। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने आशा व्‍यक्‍त की कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्‍जामिन नेतन्‍याहू ईरान के साथ होने वाले समझौते को स्‍वीकार कर लेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here