अमेरिकी सीनेट ने ईरान पर हमलों के लिए कांग्रेस मंजूरी अनिवार्य करने वाला विधेयक खारिज किया

0
85
अमेरिकी सीनेट ने ईरान पर हमलों के लिए कांग्रेस मंजूरी अनिवार्य करने वाला विधेयक खारिज किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सीनेट ने उस विधेयक को खारिज कर दिया है जिसमें ईरान पर अमेरिका के और हमले के लिए कांग्रेस की मंजूरी अनिवार्य की गई है। यह इस वर्ष चौथी बार है जब सांसदों ने औपचारिक अनुमति के बिना ही संघर्ष में इस्राएल के साथ अमरीकी भागीदारी को प्रभावी रूप से अनुमति दी है। हालांकि ऐसे हमलों की वैधता और दायरे को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं। कई सीनेटरों ने स्पष्ट रणनीति की आवश्यकता पर जोर दिया है और बताया है कि अमेरिकी कानून के अनुसार कांग्रेस को 60 दिनों के भीतर सैन्य कार्रवाई को मंजूरी देनी होती है, जिसकी समय सीमा इस महीने के अंत में समाप्त हो रही है। इस बीच, सांसदों ने चेतावनी दी है कि संघर्ष को लंबा खींचने से लागत के साथ अस्थिरता भी बढ़ सकती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मतदान इस्लामाबाद में असफल वार्ता के बाद हुआ, जो बिना किसी समझौते के समाप्त हुई। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी भी नए संघर्ष की घोषणा नहीं की गई, लेकिन अमेरिका ने तब से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू कर दी है। मध्यस्थों द्वारा वार्ता के एक और दौर की व्यवस्था करने के प्रयास जारी हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here