उप्र: अयोध्या में राम मंदिर की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है, जिसके चलते देशभर में सभी लोग अलग-अलग तरह की तैयारियां कर रहे हैं। फ्लाइट्स से लेकर रेलवे भी अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। वहीं, उद्घाटन से पहले अब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के लिए वंदे भारत भी आज दिल्ली से चलने के लिए तैयार है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या वासियों को वंदे भारत ट्रेन और फ्लाइट की बड़ी सौगात दी। वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचालन चार जनवरी से शुरू हो जाएगा। भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन संख्या 22425 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल और 22426 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट को लेकर समय सारिणी जारी कर दी है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। वहीं 6 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के मध्य नियमित फ्लाइट सेवाएं शुरू हो जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



