मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी नेता हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ चार मंत्री भी शपथ लेंगे, जिनमें से दो भाजपा के और एक-एक सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के होंगे। यह असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन – एनडीए की तीसरी सरकार होगी। भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में इसका नेतृत्व करेंगे। वे राज्य में यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत कुमार दास विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए, भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तथा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। मिजोरम के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे। एनडीए ने 126 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटें जीतीं हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



