मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के लोक भवन में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बाद में मीडिया से बातचीत में डॉ. सरमा ने बताया कि राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और वर्तमान विधानसभा को भंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने निवर्तमान मंत्रिपरिषद को नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक सरकार के रूप में कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 मई के बाद होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समारोह में आमंत्रित किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा दल नेतृत्व का निर्णय करेगी, जिसके बाद नए मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है और निर्णय अंतिम रूप से तय हो जाने के बाद एनडीए राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। इससे पहले दिन में, असम के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग गोयल ने औपचारिक रूप से असम विधानसभा चुनाव के परिणाम राज्यपाल को सौंपे और नव निर्वाचित विधानसभा सदस्यों की आधिकारिक सूची भी उन्हें दी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



