मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय सुरक्षा की तेजी से बदलती परिस्थितियों से निपटने के लिए तकनीकी रूप से सक्षम और कुशल कार्यबल की आवश्यकता पर बल दिया है। गुजरात के गांधीनगर में मंगलवार को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते उपयोग और साइबर डेटा सुरक्षा के विस्तार से राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा में व्यापक बदलाव आया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्त है। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



