मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के नारकोदुरु गांव में समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किया। यह गांवों को डिजिटल व्यवस्था में परिवर्तित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसकी स्थापना केंद्र सरकार की भारतनेट उद्यमी पहल के अंतर्गत की गई है। इसके साथ ही, नारकोदुरु एकीकृत ग्रामीण विकास मॉडल अपनाने वाला भारत का तीसरा और तेलुगु भाषी राज्यों का पहला गांव बन गया है। एक करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित समृद्धि केंद्र में स्वास्थ्य जांच, टेलीमेडिसिन, मृदा परीक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम, हाई-स्पीड इंटरनेट और मुफ्त वाई-फाई जैसी 11 आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को शहरों या कस्बों की यात्रा किए बिना ही प्रमुख सेवाओं और अवसरों तक आसान पहुंच प्रदान करना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



