मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात की और राज्य की प्रमुख सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं के लिए मंजूरी और वित्तीय सहायता मांगी। उन्होंने पोलावरम परियोजना पर जारी रोक को स्थायी रूप से वापस लेने, नहर की बढ़ी हुई लागत की प्रतिपूर्ति और 32 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली पोलावरम के दूसरे चरण की परियोजना के लिए वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राष्ट्रीय नदी जोड़ों परियोजना के अंतर्गत पोलावरम-नल्लामाला सागर लिंक परियोजना के लिए भी मंजूरी और समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने अंतर-राज्यीय जल विवादों के शीघ्र समाधान का आग्रह किया, जिसमें वंशधारा जल विवाद न्यायाधिकरण की रिपोर्ट की राजपत्र अधिसूचना और गोदावरी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन शामिल है। उन्होंने आंध्र प्रदेश को मिलने वाली जल की उपलब्धता पर प्रतिकूल प्रभाव का जिक्र करते हुए कर्नाटक से अलमट्टी बांध की ऊंचाई बढ़ाने पर आपत्ति व्यक्त की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



